फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Children scared to come out after seeing monkeys

Rampur News: बंदरों को देखकर बाहर निकलने में घबरा रहे बच्चे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Children scared to come out after seeing monkeys
रामपुर। चार माह की बच्ची को बंदर द्वारा ले जाने और छत से नीचे फेंकने की घटना के बाद से लोगों में दहशत है। लोग बच्चों पर नजर रख रहे हैं कि वे ऐसी जगह न जाएं जहां बंदर हों। वहीं बच्चे भी बंदरों को देखकर घर से बाहर निकलने में डर रहे हैं। शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे शाहबाद के मोहल्ला अफगानान स्थित मोतीझील निवासी सलीम और उनकी पत्नी शबनम अपने घर में काम कर रहे थी। उस दौरान चार माह की बच्ची माहेनूर पलंग पर सो रही थी। तभी एक बंदर बच्ची को उठाकर छत पर चढ़ गया था। बच्ची की आवाज सुनकर माता-पिता पीछे दौड़े तब तक बंदर जा चुका था। इसके बाद लोगों भीड़ जुट गई। करीब 10 मिनट बाद बंदर ने बच्ची को नीचे फेंक दिया था। इसमें बच्ची की शरीर पर कई जगह खरोच लगी थी, साथ ही सिर फटने से 12 टांके लगाए गए थे। अब बच्ची की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

घटना के बाद दूसरे दिन रविवार को मोहल्ले के बच्चे बंदरों को देख कर दहशत के कारण घर से नहीं निकले। बच्चे घरों से निकलते हुए डर रहे थे। वहीं छोटे-छोटे बच्चों के मां-बाप भी अपने बच्चों को कमरों में लेकर बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed