फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Children I will not leave you Mother love overwhelms her insistence on being with her lover

Rampur : 'बच्चों मैं तुमको छोड़कर नहीं जाऊंगी', मां की ममता प्रेमी के साथ रहने की जिद पर पड़ी भारी

Thu, 13 Oct 2022 10:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, रामपुर
अमर उजाला संवाद, रामपुर Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 13 Oct 2022 10:24 PM IST
सार

बच्चों को रोता देखकर महिला ने प्रेमी के साथ रहने की जिद छोड़ दी और वापस अपने घर चली गई। तीन दिनों से मां को खोज रहे बच्चे उसे देखकर रोने लगे। बच्चों को रोता देखकर मां भी उनसे लिपटकर रोने लगी और बोली मैं तुम लोगों को छोड़़कर नहीं जाऊंगी।
 

विज्ञापन
Children I will not leave you Mother love overwhelms her insistence on being with her lover
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी के रामपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है। मां की ममता प्रेमी के साथ रहने की जिद पर भारी पड़ी। बच्चों को रोता देखकर महिला ने प्रेमी के साथ रहने की जिद छोड़ दी और वापस अपने घर चली गई। तीन दिनों से मां को खोज रहे बच्चे उसे देखकर रोने लगे। बच्चों को रोता देखकर मां भी उनसे लिपटकर रोने लगी और बोली मैं तुम लोगों को छोड़़कर नहीं जाऊंगी।

विज्ञापन

 


मामला जिले के अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां एक महिला रविवार को अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। महिला के गायब हो जाने पर उसके पति और बच्चों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। महिला अपने प्रेमी के साथ बुधवार को वापस लौट आई। 

विज्ञापन

 

इसके बाद गांव में पंचायत हुई तो महिला अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। मामला पुलिस तक भी पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुला लिया। वहां भी महिला अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। तभी वहां महिला के तीनों बच्चे पहुंच गए। अपनी मां को देखकर बच्चे रोने लगे और छोड़कर नहीं जाने की बात कहने लगे। बच्चों को रोता देख मां से रहा नहीं गया। उसने अपने बच्चों को गले से लगा लिया और रोती हुई बोली बच्चों मैं तुमको छोड़कर नहीं जाऊंगी। इसके बाद महिला प्रेमी को छोड़कर बच्चों के साथ अपने घर चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed