फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Children could not read book in front of SDM

Rampur News: एसडीएम के सामने किताब नहीं पढ़ पाए बच्चे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Children could not read book in front of SDM
रामपुर। स्वार एसडीएम अवनीश कुमार ने बुधवार को चार स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्टाफ उपस्थित मिला। कुछ स्कूलों के बच्चे प्रवाह के साथ किताब नहीं पढ़ पाए, जिसको लेकर उन्होंने स्टाफ को शिक्षा के स्तर में सुधार करने विद्यालय को निपुण बनाने के निर्देश दिए। एसडीएम करीब 12 बजे कंपोजिट विद्यालय मुंशीगंज पहुंचे। शिक्षक अपनी-अपनी कक्षाओं में पढ़ाते मिले। उन्होंने कक्षा आठ में पहुंचकर बच्चों से सवाल पूछे। किताब पढ़ने में बच्चे घबराए दिखे। एसडीएम ने उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने डीबीटी कार्य, एमडीएम और बच्चों की उपस्थित संतोषजनक पाई। इसके अलावा जालफ नगला, कंपोजिट विद्यालय बिजारखाता और प्रथमिक विद्यालय नरपतनगर का भी निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि किताब पढ़कर सुनाने में बच्चे पूरी तरह से निपुण नहीं हैं। शिक्षकों को आवश्यक निर्देश के साथ चेतावनी भी दी गई कि वह निर्धारित अवधि के भीतर अपने विद्यालय को निपुण बनाएं। इस दौरान उनके साथ एमआरपी तहसीन आलम रहे। विद्यालय इंचार्ज सुंदर सिंह, रिंकू कुमार, खालिद अहमद, विकास गौतम, मनोज कुमार, रेणुका सागर और जगदीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed