फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   child found corona positive

Rampur News: सात साल का बच्चा कोरोना संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
child found corona positive
रामपुर। कोरोना का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। बृहस्पतिवार को सात साल के बच्चे सहित दो की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। संक्रमितों का आंकड़ा 36 हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों नए संक्रमितों होम आइसोलेट कर दिया है। वहीं, कोरोना को देखते हुए लोगों में जागरूकता नजर नहीं आ रही है। शहजादनगर क्षेत्र के एक गांव निवासी सात साल के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शहर में 62 साल के बुजुर्ग को भी कोरोना हुआ है। बुजुर्ग का सैंपल लेकर आरटीपीसीआर लैब भेजा गया था जहां संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि बच्चे में प्राइवेट लैब में ट्रूनॉट जांच से कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की थी लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है। सरकारी अस्पताल, दफ्तर और सार्वजनिक स्थलों पर न तो कोई मास्क लगा रहा है और न ही शारीरिक दूरी के नियमों का पालन हो रहा है। नोडल अधिकारी डॉ. पंकज द्विवेदी ने बताया कि कोरोना के दो नए मामले आए हैं। 36 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 19 स्वस्थ हो चुके हैं। अब सक्रिय मामलों की संख्या 17 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed