{"_id":"64e50c808ca63f82fd0ba7a5","slug":"child-fell-in-bucket-full-of-water-while-playing-rampur-news-c-282-1-rmp1001-3887-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: खेलते समय पानी से भरी बाल्टी में गिरा बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: खेलते समय पानी से भरी बाल्टी में गिरा बच्चा
Wed, 23 Aug 2023 12:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 23 Aug 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। खेलते समय पानी से भरी बाल्टी में लव्यांश (2) गिर गया। बेहोशी की हालत में परिवार के लोग उसे सीएचसी लेकर पहुंचे।
मंगलवार दोपहर शाहबाद के रम्पुरा गांव निवासी विनय का बेटा लव्यांश (2) खेल रहा था। जबकि मां पिंकी सो रही थी। लव्यांश खेलते-खेलते पानी से भरी बाल्टी के पास जा पहुंचा। खेलते समय पानी से भरी बाल्टी में लव्यांश सर के बल गिर पड़ा और पानी में सर डूब गया। परिजनों की नज़र पड़ते ही चीख पुकार मच गई। परिवार के लोग बालक को बेहोशी की हालत में अपने निजी वाहन से शाहाबाद सीएचसी लेकर पहुंचे। परिवार के लोगों ने बच्चे का सीपीआर यानि उसका सीना दबाना शुरू कर दिया। उधर चिकित्साधीक्षक डॉ.आरके चंदेल भी बेहोश बच्चे की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने भी इलाज करना शुरू कर दिया। उधर इस घटना के बाद बच्चे की दादी मनोरमा भी रोते हुए बेहोश हो गई। चिकित्सकों द्वारा किया जा रहे उपचार के दौरान बच्चे को होश आया गया तुरंत चिकित्सकों ऑक्सीजन लगाई। कई घंटे सीएचसी में उपचार किया गया। बाद में बालक को होश आने पर घर वापस भेज दिया।