फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   child fell down in tank and died

खेलते समय ट्यूवेल की होदिया में गिरी मासूम, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
child fell down in tank and died
शाहबाद (रामपुर)। गांव के बाहर ट्यूबवेल की हौज के निकट खेलते समय मासूम का पैर फिसल गया जिससे वह हौज में जा गिरी। साथ में खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े और आनन-फानन सीएचसी ले आए लेकिन, चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम को ढकिया चौकी क्षेत्र के गांव यूसुफ नगर निवासी रंजीत सिंह की बेटी निशा (3) गांव के अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। गांव के बाहर स्थित सियाराम के खेत पर स्थित बने ट्यूबवेल पर गांव के अन्य बच्चे भी खेल रहे थे। खेलते समय निशा हौज पर चढ़ गई और उसका पैर फिसल गया। पैर फिसते ही मासूम हौज में गिर गई। लगभग साढ़े चार फिट हौज में पहले से ही पानी भरा हुआ था। ट्यूबवेल की हौज के पास खेल रहे अन्य बच्चे ने जब मासूम को गिरते देखा तो शोर मचा दिया। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। बाद में मासूम को हौज से निकालकर आननफानन परिजन शाहबाद सीएचसी ले आए लेकिन, सीएचसी में तैनात चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पिता रंजीत और माता मीरा का रो-रोकर बुरा हाल है। शनिवार देर रात को मासूम का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed