{"_id":"6951967309414563e90aa2cc","slug":"child-dies-after-being-hit-by-a-car-in-saifni-rampur-news-c-282-1-rmp1023-160960-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सैफनी में कार के नीचे आया बालक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सैफनी में कार के नीचे आया बालक, मौत
विज्ञापन
सैफनी (रामपुर)। थाना क्षेत्र के छितौनी गांव में रविवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मासूम बच्चा अपने घर के दरवाजे के आगे खेल रहा था। तभी तेज रफ्तार कार ने बच्चे को कुचल दिया। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
छितौनी गांव निवासी शकील की पांच बेटियां हैं, जिनमें से दो की शादी हो चुकी है। शकील ने अपनी बड़ी बेटी खुशनुमा के पुत्र शावेज (5) को बचपन में गोद ले लिया था। तभी से बच्चे का पालन-पोषण नाना शकील के यहां हो रहा था। बताया गया कि रविवार शाम शावेज घर के सामने खेल रहा था।
इसी दौरान अचानक आई तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। कार के नीचे आ जाने से मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे निजी अस्पताल इलाज के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव लौट आए। घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। कार चालक गांव का ही होने के कारण समझौता हो गया।