{"_id":"61c7606a13500b093c7773e8","slug":"child-died-in-accident-rampur-news-mbd4138959184","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दस माह की मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दस माह की मासूम की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दस माह की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
गंज थाना क्षेत्र के घेर कलंदर खां निवासी शादाब बाइक पर अपनी पत्नी गुलनाज और बेटी आतिफा (10 माह) के साथ दवाई लेने जा रहे थे। रास्ते में बिलासपुर रोड पर बिलासपुर की ओर से आए एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही शादाब पत्नी व बच्ची समेत सड़क पर गिर गए। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने ट्रक चालक को दबोच लिया। इसके बाद सूचना पर आई पुलिस ने आरोपी चालक को ट्रक समेत हिरासत में ले लिया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।