फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   child died due to wrong injection

झोलाछाप के इंजेक्शन ने ले ली नवजात की जान

Thu, 16 Mar 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  सैफनी /रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो  सैफनी /रामपुर Updated Thu, 16 Mar 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
child died due to wrong injection
मासूम के शव के साथ परिजन।

विज्ञापन

कस्बेे में झोलाछाप के इंजेक्शन से बुखार पीड़ित मासूम बच्चे की मौत हो गई। मासूम बच्चे की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो रोकर बुुुुरा हाल है। 


बुधवार को कस्बे में एक झोलाछाप के इंजेक्शन से 7 माह के मासूम बच्चे की मौत हो गई। बिलारी थाना क्षेत्र के गांव रामनगर गंगपुर निवासी ओमवीर सिंह का  सात  महीने के मासूम बच्चे कपिल को बुखार आ गया था। परिजनों के अनुसार बुखार से पीड़ित मासूम को परिवार के लोग उसे मंगलवार को कस्बे में  खुले एक झोलाछाप  के क्लीनिक पर ले गए थे।  जिसके चलते झोलाछाप ने उसका इलाज करना शुरू कर दिया। मासूम को बोतल भी लगा दी।
विज्ञापन


दूसरे दिन मासूम बच्चे की हालत में सुधार न होने पर परिजनों  ने बच्चे को कहीं और ले जाने की बात कही। जिस पर झोलाछाप ने परिजनों को मासूम को कही न ले जाने की बात बताते हुए उसने खुद ही सही करने की बात कही। बुधवार की सुबह तबियत ज्यादा खराब होने पर परिजनों ने झोलाछाप डाक्टर को मामले की जानकारी  दी। कुछ  ही देर बाद झोलाछाप चिकत्सक ने बच्चे को इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं बच्चे की मौत पर बच्चे की मां रानी का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे की मौत की खबर सुनकर कस्बे के पास गांव बिचपुरी लालजी से उसकी ननिहान से भी तमाम लोग आ गए। वहीं तुरंत परिजनों ने चौकी पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी। सूचना पाकर चौकी पुलिस मौके पर पहुच गई थी। लेकिन तब तक झोलाछाप वहां से फरार हो गया। कंपाउंडर को पकड़कर पुुलिस पूछताछ कर रही है। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज न हो पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed