फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Chief Secretary will come to Rampur tomorrow, administration engaged in preparations

Rampur News: कल रामपुर आएंगे मुख्य सचिव, तैयारियों में जुटा प्रशासन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Chief Secretary will come to Rampur tomorrow, administration engaged in preparations
रामपुर। प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा रविवार को रामपुर आ रहे हैं। वह यहां पर जिले के विकास कार्यों का निरीक्षण व समीक्षा करेंगे। इसको देखते हुए प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन

डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ के अनुसार मुख्य सचिव 16 जुलाई को सुबह 10 बजे रामपुर में कृषक उत्पादक संगठन एफपीओ का निरीक्षण करेंगे। 10.30 पर सद्भावना मंडप का निरीक्षण निर्धारित है। 10.55 पर ज्वालानगर में पीएम स्वनिधि गलियारा और 11.25 पर किला स्थित पीएम स्वनिधि गलियारे का निरीक्षण है। मुख्य सचिव 11.45 पर रजा लाइब्रेरी का भ्रमण करेंगे। दोपहर 1.50 पर राजकीय बाल गृह का निरीक्षण एवं मिशन समर्थ के अंतर्गत उपचारित बच्चाें से उनका संवाद कार्यक्रम है। दोपहर 2.15 पर वह ग्राम पंचायत सींगनखेड़ा में पहुंचकर वहां बनाए गए अमृत सरोवर का निरीक्षण करेंगे। मुख्य सचिव के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं।
विज्ञापन





अधिकारियों की जिम्मेदारी तय, गांव-गांव संभाली जा रही व्यवस्थामुख्य सचिव के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। इसके लिए विकास भवन से लेकर कलक्ट्रेट तक अधिकारी-कर्मचारी मेहनत से जुटे हैं। पंचायती राज विभाग गांव में नियमित रूप से साफ-सफाई और जलभराव की समस्या दूर करने में जुटा है तो वहीं मनरेगा की ओर से अमृत सरोवरों पर व्यवस्थाएं ठीक कराई जा रही हैं। सभी विभाग मेहनत से जुटे हुए हैं। पुलिस भी अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed