फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   chehloom per nikala jooloose

शहर में चेहल्लुम पर निकला ताजियों का जुलूस

Thu, 09 Nov 2017 01:55 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर Updated Thu, 09 Nov 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
chehloom per nikala jooloose
चेहल्लुम के अवसर पर निकलता ताजिये का जुलूस व शामिल अजादार।
चेहल्लुम के अवसर पर हकीमगंज और धमोरा में ताजियों का जुलूस निकाला गया। जुलूस कर्बला तक निकला और वहां ताजिये सुपुर्दे खाक किए गए। इस दौरान कर्बला पर मेला भी लगा।
विज्ञापन

हकीमगंज गांव से अजादारों ने चेहल्लुम पर ताजिये का जुलूस निकाला। ताजिये का जुलूस पहले गांव में विभिन्न मार्गों पर घूमा और इसके बाद ताजिये खौद-लालपुर मार्ग पर पहुंचा। यहां पर क्षेत्र के सीगनखेड़ा के सैय्यद आरिफ मियां की कयादत में, खौद से मकसूद अहमद की कयादत में भी ताजिये के जुलूस यहां पर पहुंचे। इसके बाद कई अन्य गांवों के जुलूस भी शामिल हुए। सभी ताजिये हकीमगंज गांव स्थित कर्बला पहुंचे और यहां पर ताजियों को सुपुर्दे खाक किया गया। यहां पर मेला भी लगाया गया। 
विज्ञापन



वहीं धमोरा में भी चेहल्लुम पर ताजियों का जुलूस निकाला गया। अजादारों ने मातम और शहीदों की याद में लंगर लुटाया, भारी पुलिस व्यवस्था के बीच पुरैना, कमोरा, धमोरा, लखनाखेड़ा, पैगम्बरपुर के ताजिये कर्बला पर पहुंचे। कर्बला पर भी अजादारों ने मातम किया। देर शाम ताजिये कर्बला में दफन कर दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन



कस्बे में चेहल्लुम का जुलूस शांति पूर्वक निकाला गया। इस मौके पर कस्बा स्थित बड़ी जुम्मा मस्जिद से दोपहर में चेहल्लुम का जुलूस शुरू हुआ, जो विभिन्न मोहल्ले में घूमने के बाद देर शाम के वक्त कर्बला पर पहुंचा। जुलूस में छोटे-बड़े करीब आधा दर्जन ताजिये शामिल थे। उधर कर्बला पर लगे चेहल्लुम मेले में देर शाम तक लोगों ने खरीदारी भी की गई। मेले में काफी भीड़ रही। जुलूस में नन्ने मियां, फिरोज खान, शाहिद, इमरान बाबा, फैसल, बच्छन आतिद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed