फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   cheating

बैंक के बाहर असली करंसी को नकली करंसी से बदलकर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
cheating
स्वार (रामपुर)। बैंक से कैश लेकर बाहर निकलने वाले लोगों को निशाना बनाकर असली करंसी को नकली करंसी से बदलकर ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

करीब तीन माह पूर्व निकटवर्ती गांव जालफनगला निवासी पवन कुमार भारतीय स्टैट बैंक की नगर शाखा से 49000 रुपये निकाल कर बाहर निकला था। बाहर उसे दो अज्ञात लोग मिले और अपने आप को निरक्षर बताकर बैंक में खाता खुलवाने में मदद मांगी। वह उसे बाइक पर बैठाकर प्रथमा बैंक ले गए थे। बैंक के बाहर युवक को अपने पास दो लाख रुपये की नकली करंसी देकर उससे 49000 रुपये ठग लिये थे।
विज्ञापन

पुलिस ने इस घटना में तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने जिला मुरादबाद के अनिल वर्मा व बिहार के धनु कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में काफी दिनों से एक आरोपी फरार चल रहा था। कोतवाल हरेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी बिहार के थाना करघह बगाही निवासी अनिल उर्फ मुन्ना को मुखबिर की सूचना पर नगर की सप्ताहिक बाजार स्थल से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed