फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   chatpooja

कांच ही बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाय 

Mon, 07 Nov 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Mon, 07 Nov 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
chatpooja
छठ पूजा

विज्ञापन

 कांच ही बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाय और जल्दी-जल्दी उगा हे सूरज देव। जैसे गीतों की धुन पर पूजा अर्चना के संग डूबते दिया सूर्य को अर्घ्य। मौका था छठ पूजा का। छठ पूजा के गीतों की धुन पर महिलाओं और पुरुषों ने सुख और शांति की कामना की। हर तरफ उल्लास भरे माहौल के बीच देर शाम तक अर्घ्य देने और फिर पूजा अर्चना करने का सिलसिला जारी रहा।

छठ पूजा को लेकर चल रही तैयारियां रविवार को पूरी हो चुकी थीं और इंतजार के बाद आखिरकार छठ पूजा का समय भी आ गया। शाम होते ही मंदिरों व घाटों में पूजा अर्चना का सिलसिला शुरू हुआ। सुबह से घरों में चल रही तैयारियों के साथ मंदिरों मे पहुंची महिलाएं व पुरुषों में जबरदस्त उत्साह था। सिविल लाइंस के कृष्णा विहार कालोनी स्थित कृष्णा मंदिर, ज्वाला नगर में राम मनोहर लोहिया पार्क, रजा टैक्सटाइल्स, सीआरपीएफ, पुलिस लाइन, रेलवा कालोनी, रामनाथ कालोनी,तिलक नगर में छठ पूजा की धूम मची रही। शाम होते ही यहां पर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


शाम के वक्त घाटों पर महिलाओं ने स्नान किया साथ ही पूजा अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान महिलाओं ने पुत्रों के सुख व कल्याण की कामना की साथ ही सुख- समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की। छठ मैया के गीतों पर महिलाएं सूर्य देवता को अर्घ्य दे रही थीं। इस दौरान महिलाओं ने प्रसाद भी चढ़ाया। छठ पूजा के लिए कृष्णा मंदिर को भव्य    ढंग से सजाया गया था। यहां लोग बाजे के संग भी पहुंचकर अपनी आस्था  का प्रदर्शन कर रहे थे। आगापुर रोड को भी बिजली की झालरों से सजाया गया था। बिलासपुर में सुख और समृद्धि का त्योहार छठ पूजा का त्योहार रविवार को भी धूमधाम  से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की। उधर विधायक संजय कपूर रविवार की शाम नगर की भाखड़ा डैम स्थित छठ मैया के पूजा स्थल पहुंचे। उन्होंने सभी श्रद्वालुओं को फल आदि भेंट  करके स्वागत किया। उन्होंने सभी को छठ पूजा की बधाई दी। बाद में छठ मैया की पूजा में शामिल   सभी श्रद्वालुओं ने भी विधायक का स्वागत किया। इस मौके पर सचिन टंडन सोनू,  मुख्य थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed