फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Chatpati and Zari Zardozi business will get recognition at international level

Rampur News: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चटापटी और जरी जरदोजी कारोबार को मिलेगी पहचान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Chatpati and Zari Zardozi business will get recognition at international level
रामपुर। रामपुर के चटापटी, जरी जरदोजी और वायलिन के कारोबार को अब अंतरराष्ट्रयी स्तर पर पहचान मिलेगी। 21 से 25 सितंबर के बीच ग्रेटर नोएडा में होने वाले अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो में रामपुर के 13 हस्तशिल्पी और उद्यमी शामिल होंगे। उनके उत्पाद विदेश तक अपनी धाक जमाने के लिए तैयार हैं। ट्रेड फेयर को लेकर कारोबारियों में जबर्दस्त उत्साह है।यूपी सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसके तहत एक जिला एक उत्पाद के तहत भी हस्तशिल्पियों को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है। इसी क्रम में यूपी सरकार की ओर से पहली दफा 21 सितंबर से 25 सितंबर तक ट्रेड फेयर का आयोजन ग्रेटर नोएडा में किया जाएगा। इस ट्रेड फेयर के लिए रामपुर के 13 हस्तशिल्पियों और उद्यमियों का चयन किया गया है। ट्रेड शो में चालीस से ज्यादा सेक्टरों में विशेष तौर पर जोर दिया गया है। इसका उद्धेश्य निर्यातकों, उद्यमियों खासतौर से महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन

--------------------------
विज्ञापन

ट्रेड फेयर में चमकेंगे यह उत्पाद
शैला खान का चटापटी, मेहनाज बी का जरी जरदोजी, फराह जमाल का बीड वर्क, सीमा गनी का पैचवर्क, मिनी अग्रवाल का होम डेकोर, इल्मा होम डेकोर, विपिन गुप्ता का मैंथाल, लक्ष्मी नारायण गुप्ता का मैंथाल, फईम अहमद का जरी हैंडवर्क, जुनैद अहमद का कैप, अमित वर्मा का पोषण युक्त आहार, जुबैर वुडेन हैंडवर्क, हबीब अहमद का होम डेकोर।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------------------------

बोले उद्यमी और हस्तशिल्पी


-अंतरराष्ट्रीय ट्रेड फेयर ओडीओपी उत्पाद, निर्यातकों, युवा उद्यमियों के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है। इस ट्रेड शो में विश्व भर से आयातक आने की उम्मीद है। रामपुर के भी काफी स्टाल इसमें लग रहे है। इनको काफी आर्डर मिल सकते हैं। इससे रामपुर के पारंपरिक उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा।
विपिन कुमार, चेयरमैन आईआईए, रामपुर

---------------------------------

रामपुर के पारंपरिक उद्योगों, जरी, बीड वर्क, वायलिन, चटापटी, पैच वर्क आदि को भी इस फेयर में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सकती है। रामपुर में औद्योगिक विकास की नई राह खुल सकती है। मेले में बड़ी संख्या में बायर्स आ रहे हैं। आईआईए भी इसमें सहयोगी पार्टनर है और स्टाल लगाने वाले उद्यमियों को प्रोत्साहन दे रहा है।
श्रीष गुप्ता, सचिव आईआईए, रामपुर
------------------------------

-अंतरराष्ट्रीय ट्रेड फेयर में रामपुर के हस्तशिल्पियों को नई ऊर्जा मिलेगी। उनके उत्पाद विदेश तक अपनी आमिट छाप छोड़ेंगे। यूपी सरकार का यह प्रयास काफी अच्छा है। इससे महिलाओं को भी नई पहचान मिलेगी और रामपुर का नाम रोशन होगा। - शैला खान, महिला हस्तशिल्पी

---------------------------
-नोएडा में होने वाले अंतरराष्ट्रीय ट्रेड फेयर को लेकर जबर्दस्त उत्साह है। महिलाओं के हुनर को नई पहचान मिलेगी। यूपी सरकार का यह प्रयास काफी अच्छा है। इससे एक जिला एक उत्पाद योजना को भी बढ़ावा मिलेगा। - मेहनाज, महिला हस्तशिल्पी

------------------------------
-21 से 25 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में ट्रेड फेयर का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए यूपी सरकार की ओर से जिले में 13 उद्यमियों व हस्तशिल्पियों का चयन किया गया है। इस फेयर के लिए स्टाल का आवंटन किया जा चुका है। - मुकेश कुमार, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed