फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Charges framed against Azam Khan, Adeeb and 11 others in Jaya Prada objectionable remarks case

Rampur News: जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में आजम खां-अदीब समेत 11 पर आरोप तय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Charges framed against Azam Khan, Adeeb and 11 others in Jaya Prada objectionable remarks case
रामपुर। पूर्व सांसद एवं अभिनेत्री जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और उसका वीडियो वायरल करने के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने सपा नेता आजम खां, उनके बेटे अदीब आजम खां, पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां समेत 11 आरोपियों पर आरोप तय कर दिए हैं। सुनवाई के दौरान आजम रामपुर जेल से जबकि पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां बिजनौर जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 20 मई की तारीख निर्धारित की है।
विज्ञापन

यह मामला वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए कथित आपत्तिजनक भाषण से जुड़ा है। रामपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में जयाप्रदा मैदान में थीं, जबकि सपा से आजम खां उम्मीदवार थे। आरोप है कि चुनाव प्रचार के दौरान आयोजित एक क्रिकेट टूर्नामेंट में पुरस्कार वितरण के दौरान आजम खां ने जयाप्रदा के खिलाफ अमर्यादित और अपमानजनक टिप्पणियां की थीं। इसे लेकर भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था। बुधवार को मामले की सुनवाई कोर्ट में हुई। सुनवाई के दौरान कुछ आरोपी अदालत में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुए, जबकि आजम खां और अजहर खां की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कराई गई। कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद आरोप तय कर दिए। अब कोर्ट में गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर सुनवाई आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
इन पर तय हुए आरोप
सपा नेता आजम खां, बेटे अदीब खां, पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां, शाहनबी उर्फ रानू खां, ओमेंद्र सिंह चौहान, सैयद असलम आकिब, सलमान अहमद, मुराद खां, महबूब उर्फ हीरो, कैप्टन वसीम, आमिर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed