फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Changed direction of CCTV cameras

Rampur News: सीसीटीवी कैमरों का बदला गया रुख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Changed direction of CCTV cameras
रामपुर। बुधवार को जब आयकर विभाग की टीम छापेमारी को पहुंची तो सपा के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां के आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरों का रुख भी घुमा दिया गया। आयकर विभाग की टीमों के साथ आए जवानों के आदेश पर कैमरों का रुख दीवार की ओर कर दिया गया। इसके साथ ही उनके आवास पर भारी फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

सपा नेता आजम खां के आवास के बाहर गली में जलभराव था। यहां पर काफी पानी भरा हुआ था। चार दिन पहले हुई बारिश की वजह से बारिश का पानी उनके आवास के बाहर तक पहुंच गया था। हालांकि बुधवार को पानी जरूर कम हुआ था, लेकिन टीम की कार्रवाई लगातार जारी थी। एसएसबी के जवान जूते उतारकर जलभराव के बीच मुस्तैदी से अपनी डयूटी को अंजाम देते हुए नजर आए।-------------------------------
विज्ञापन

शाम होते ही बदली जवानों की ड्यूटी
रामपुर। बुधवार को दिन भर चली छापेमारी के दौरान एसएसवी जवान सुबह से ही तैनात रहे, लेकिन शाम होने के बाद उनकी ड्यूटी बदल गई। विधायक नसीर अहमद के आवास पर ड्यूटी पर तैनात जवानों की ड्यूटी देर शाम बदल गई। उनके स्थान पर दूसरे जवानों को लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------


ज्वैलरी की कीमत आंकने को लखनऊ से आया सर्राफ
रामपुर। सपा नेता आजम खां के आवास पर बुधवार की दोपहर के वक्त लखनऊ से एक ज्वैलर्स कन्हैया लाल भी पहुंचे। उनका कहना था कि उन्हें ज्वैलरी की कीमत आंकने के लिए बुलाया गया है। वह भी कई घंटे तक सपा नेता के आवास पर ही रहे।

---------------------------
घनघनाते रहे फोन, लेते रहे पल-पल की जानकारी
रामपुर। शहर में आयकर विभाग की हुई छापेमारी के दौरान समर्थकों से लेकर अफसर तक छापेमारी को लेकर जानकारी लेते रहे। फोन के जरिये लगातार सभी छापेमारी की पल-पल की अपडेट लेते रहे। मगर, कोई भी खुलकर नहीं बता पा रहा था।

----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed