फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   change of trac

साठ किलो घन फीट वजन के ट्रैक से बदला जाएगा ट्रैक

Sun, 23 Apr 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो /रामपुर Updated Sun, 23 Apr 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


राज्यरानी एक्सप्रेस के हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुए रेलवे ट्रैक को नई रेल लाइनों से बदला जाएगा। पुराने ट्रैक में रेल लाइनें 52 किलो घन फीट वजनी थीं,  नया ट्रैक 60 किलो प्रति घनफीट वजनी  रेल लाइन का होगा। स्लीपर भी नए वजन के हिसाब से डाले जाएंगे।

रेल लाइनें आ गईं हैं, नए स्लीपर आज रात में आएंगे, इसके बाद ट्रैक को बदलने का काम रविवार से शुरू हो सकता है। वहीं शनिवार को भी रेलवे इंजीनियरिंग विभाग के अफसरों द्वारा हादसास्थल पर मरम्मत कार्य कराया गया। टेंपिंग मशीन द्वारा टेंपिंग का कार्य भी किया गया। ट्रेनों को काशन से गुजारा जा रहा है। एक घंटे लाइन प्रभावित भी रही, हालांकि कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई। 
विज्ञापन


शनिवार 15 अप्रैल को राज्यरानी एक्सप्रेस हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुए रेलवे ट्रैक की मरम्मत का कार्य आठ दिन से लगातार चल रहा है। शनिवार को भी क्षतिग्रस्त ट्रैक पर मरम्मत का कार्य किया गया। इसमें टैंपिंग मशीन द्वारा टैंपिंग की  गई। इसके साथ ही क्षतिग्रस्त ट्रैक को बदलने के लिए नई रेल भी मौके पर पहुंचा दी गई है। मौके पर मौजूद सहायक मंडलीय अभियंता विनय कुमार ने बताया कि नई रेल पुरानी रेल की अपेक्षा अधिक वजन की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी रेल 52 किलो की थी जबकि नई रेल 60 किलो की है। अब नया ट्रैक 60 किलो वजनी रेल लाइनों  का ही होगा। स्लीपर भी भारी लगाए जाएंगे। विनय कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त 280 मीटर की पूरी रेल को बदला जाएगा। नई रेल बिछाने का कार्य संभवत: रविवार से शुरू किया जा सकता है। वहीं अभी डाउन लाइन पर करीब आठ-दस दिन और मरम्मत कार्य चलने की संभावना है। शनिवार को भी मरम्मत कार्य के कारण डाउन लाइन पर ट्रेनों को कॉसन से गुजारा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed