Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Chamber matter reached High Court, tender process postponed till March 17

Rampur News: हाईकोर्ट पहुंचा चेंबर मामला, टेंडर प्रक्रिया 17 मार्च तक स्थगित

Fri, 07 Mar 2025 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 07 Mar 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Chamber matter reached High Court, tender process postponed till March 17
रामपुर। चेंबर तोड़े जाने के आदेश का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। बार एसोसिएशन की ओर से हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की गई है। हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन होने के कारण बृहस्पतिवार को न्याय विभाग की ओर से जर्जर व विटनेस शेड की नीलामी की प्रक्रिया को 17 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला जजी परिसर में 12 कक्षीय कोर्ट रूम का निर्माण होना है। इसके लिए वकीलों से अपने चेंबर हटाने के आदेश जारी हुए हैं, जिसके बाद से वकील आंदोलन पर चल रहे हैं। इस आंदोलन के बीच बार एसोसिएशन ने कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए हाईकोर्ट में अपने अधिवक्ता के माध्यम से रिट याचिका दायर की है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट में अब मामला विचाराधीन है। बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष सतनाम सिंह मट्टू ने जिला जज व डीएम को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें कहा है कि बार एसोसिएशन की ओर से पांच मार्च को हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर कर दी गई है। चेंबर से ध्वस्तीकरण का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

याचिका के निस्तारण तक चेंबर ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया को रोक दिया जाए। इसके बाद कोर्ट मैनेजर की ओर से बार एसोसिएशन और लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्षों को पत्र जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि सात मार्च को होने वाली नीलामी की प्रक्रिया 17 मार्च तक स्थगित की जाती है। आदेश की प्रति बार एसोसिएशन व लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष को भेजी गई है।

--------------------------

कानून मंत्री से चेंबर बचाने की लगाई गुहार
बार एसोसिएशन व लायर्स एसोसिएशन की ओर से चेंबर को न तोड़े जाने को लेकर एडीएम वित्त राजस्व के माध्यम से केंद्रीय कानून मंत्री को ज्ञापन भेजा, जिसमें चेंबर बचाने की मांग की।
चेंबर बचाने को लेकर वकीलों का आंदोलन बृहस्पतिवार को 11 वें दिन भी जारी रहा। वकीलों ने इस दौरान प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। इस दौरान वकीलों ने एडीएम वित्त व राजस्व हेम सिंह को ज्ञापन दिया। केंद्रीय कानून मंत्री को ज्ञापन भेजकर चेंबर बचाने की गुहार लगाई। कहा कि वह आजादी के बाद से इसी स्थान पर बैठते आए हैं। उन्होंने कहा कि चेंबर न तोड़े जाएं। किसी भी तरह की तानाशाही नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतनाम सिंह मट्टू, महासचिव कौशलेंद्र सिंह, लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सिराज अहमद, जाहिद अली, रईस अहमद, राहुल गुप्ता, सुखविंदर सिंह, परम सिंह आर्य, संजीव यादव, हर्ष गुप्ता, ठाकुर पृथ्वी भान सिंह, मुस्तफा अहमद, रिजवान अली, खालिदा जरीन, मुजफ्फर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed