फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Chaat seller beaten up for asking for borrowed money, tension in village

Rampur News: उधार के रुपये मांगने पर चाट विक्रेता को पीटा, गांव में तनाव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Chaat seller beaten up for asking for borrowed money, tension in village
रामपुर। थाना टांडा क्षेत्र के गांव मोहब्बतगंज में चाट विक्रेता ने उधार के पैसे मांगे तो दूसरे पक्ष ने उसके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। दो संप्रदायों के बीच विवाद के चलते गांव में तनाव बढ़ गया। सुरक्षा को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

थाना टांडा क्षेत्र के गांव मोहब्बतगंज निवासी चाट विक्रेता महेंद्र सिंह बादली में ठेला लगाते हैं। गांव में घर के सामने से गुजरते हुए महेंद्र ने गांव के ही अमीर अहमद से उधार के पैसे मांग लिए। इसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि अमीर अहमद ने अपने भाई व अन्य साथियों को बुलाकर महेंद्र के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

महेंद्र सिंह को बचाने आई उसकी पत्नी को पीट दिया। घर के सामने खड़े हिंदू समाज के लोगों ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में विवाद और बढ़ गया। जिससे गांव में तनाव हो गया। सुरक्षा को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। महेंद्र ने गांव के अमीर अहमद, कारी, शाकिर, आसिफ, रजाकत, ताहिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष ओमकार सिंह ने बताया कि मारपीट के बाद पुलिस तैनात कर दी गई है। गांव में शांति है। आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed