फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Center team will come to check the reality of model villages in August

Rampur News: अगस्त में मॉडल गांवों की हकीकत जांचने आएगी केंद्र की टीम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Center team will come to check the reality of model villages in August
रामपुर। गांवों में स्वच्छता संबंधी कार्यों की हकीकत को परखने के लिए केंद्र सरकार की एक टीम अगस्त महीने में रामपुर पहुंचेगी। टीम यहां आकर चयनित 15 ग्रामों का सत्यापन करके अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन फेस दो के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर मॉडल गांव घोषित किए जाने हैं, जिसके तहत सबसे पहले ब्लॉक स्तर से 15-15 गांव जिला मुख्यालय पर मांगे गए। इनमें से 15 गांवों का चयन जिला स्तर पर किया गया। जिला स्तरीय अधिकारियों के किए गए सत्यापन के आधार पर जिले से 15 मॉडल ग्राम पंचायतों को प्रदेश को अग्रसारित किया गया। हाल में राज्य स्तर से एक टीम ने यहां आकर इन मॉडल गांवों का निरीक्षण किया था। हापुड़ जिले से आई टीम में स्वच्छ भारत मिशन की जिला सहायक प्रीति काला और जिला सलाहकर मुनीब पांच कंसलटिंग इंजीनियर्स शामिल थे। उन्होंने गांवों में आरआर सेंटर, कूड़ा प्रबंधन, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, सार्वजनिक शौचालय आदि सुविधाओं का सत्यापन किया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सींगनखेड़ा में आरआर सेंटर में वर्मी कंपोस्ट से बनाई जा रही जैविक खाद को देखकर टीम ने प्रशंसा जताई व माॅडल गांवों में इसे अच्छी प्रगति बताया। इसके बाद टीम यहां से वापस लौट गई। अब अगस्त महीने में केंद्र की एक टीम इन 15 मॉडल गांवों का निरीक्षण करेगी और फिर इनकी रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। इनमें से किसी एक ग्राम पंचायत को उत्कृष्ट कार्य करने पर राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिल सकता है। इसके लिए पंचायती राज विभाग में अधिकारी-कर्मचारी मेहनत से जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ओडीएफ में शामिल हुए हैं 505 गांव
इस वर्ष 377 ग्राम पंचायतों के 505 गांवों को ओडीएफ प्लस में शामिल किया गया है। इसके लिए शासन ने 89 गांवों के लिए सात करोड़ की धनराशि भी जारी कर दी है। अगले वर्ष 2024 में मार्च तक इन गांवों में स्वच्छता संबंधी कार्यों को पूरा कराकर गांव ओडीएफ प्लस घोषित करना है। इससे पहले वर्ष 2022-23 में 36 ग्राम पंचायतों के 42 गांवों को ओडीएफ प्लस कर दिया गया है।




- गांवों में स्वच्छता संबंधी सभी कार्यों को समय रहते पूरा कराया जा रहा है। जिससे टीम को किसी भी ग्राम पंचायत में कमी न मिले। मॉडल गांवों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार दिलाने के लिए पंचायती राज विभाग पूरे प्रयास में है। इसलिए विभाग के सभी कर्मी मेहनत से जुटे हैं। --जाहिद हुसैन, जिला पंचायत राज अधिकारी रामपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed