फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   center managers worried in up board exam

कक्ष निरीक्षकों ने ज्वाइन नहीं की ड्यूटी, केंद्र व्यवस्थापक हुए परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
center managers worried in up board exam
रामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन कुछ परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों ने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की। इससे केंद्र व्यवस्थापकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। केंद्र व्यवस्थापकों ने इसकी सूचना संदेश के माध्यम से विभागीय अधिकारियों को दी, जिसके बाद कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

गुरुवार से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहली पाली में हाईस्कूल का हिंदी और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट का सामान्य हिंदी व हिंदी का पेपर था। इसके लिए जिले में 77 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए 2500 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई लेकिन, गुरुवार को जब परीक्षा शुरूहुई, तो कुछ परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षक ड्यूटी पर पहुंचे ही नहीं। पहली पाली से लेकर दूसरी पाली तक केंद्र व्यवस्थापक जिला विद्यालय निरीक्षकों को ग्रुप के माध्यम से कक्ष निरीक्षकों की उपलब्धता कराने की गुहार लगाते रहे। इस पर विभाग ने कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था कराई तो कहीं परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध अन्य स्टाफ का सहारा लिया गया। माध्यमिक शिक्षकों ने तो यहां तक बताया कि दूसरी पाली में नगर के एक परीक्षा केंद्र पर तीन कक्षों में कोई कक्ष निरीक्षक नहीं था, जिसके बाद केंद्र व्यवस्थापक ने वैकल्पिक व्यवस्था कराई। हालांकि, विभागीय अफसरों का दावा है कि अब व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed