{"_id":"582e01df4f1c1b6136900c2c","slug":"center-incharge-beaten-by-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"500-1000 रुपये का नोट न लेने पर केंद्र प्रभारी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
500-1000 रुपये का नोट न लेने पर केंद्र प्रभारी को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/ स्वार/ रामपुर
Updated Fri, 18 Nov 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर की सिमरिया प्रथमा बैंक पर भुगतान न मिलने के विरोध में प्रदर्शन करते ग्राहक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खाद देने की एवज में 500-1000 रुपये के नोट लेने से इंकार करने पर किसान ने दूंदावाला किसान सहकारी समिति के उर्वरक केंद्र प्रभारी की धुनाई कर दी। जिससे केेंद्र पर अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद अन्य किसानों ने बमुश्किल मामला शांत कराया। केंद्र प्रभारी ने किसान को नामजद कर कार्रवाई के लिए तहरीर पुलिस को दी है।
रिजर्व बैंक ने जिला सहकारी बैंक को 500-1000 रुपये के नोट लेने से पाबंदी लगा दी है। गुरुवार को तहसील क्षेत्र के गांव दूंदावाला किसान सेवा सहकारी समिति पर उर्वरक केंद्र प्रभारी नौरंग सिंह किसानों को खाद का वितरण कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान एक किसान ने खाद लिया और केंद्र प्रभारी को 500-1000 रुपये के नोट दिए। इस पर केंद्र प्रभारी ने रिजर्व बैंक का हवाला देते हुए नोट लेने से मना कर दिया।
विज्ञापन
इसी बीच केंद्र प्रभारी व किसान के बीच नोंकझोंक शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि किसान ने केंद्र प्रभारी का पकड़ कर धुनाई शुरू कर दी। जिससे समिति पर अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद अन्य किसानों ने बमुश्किल मामला शांत कराया। केंद्र प्रभारी नौरंग सिंह ने कोतवाली पहुंच कर किसान मिलकदूंदी निवासी फरीद खां को नामजद कर कार्रवाई के लिए तहरीर पुलिस को दी। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांचोपरांत रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन