फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   CD of videography of Navrita's postmortem submitted to Delhi Police

नवरीत के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी की सीडी दिल्ली पुलिस को सौंपी गई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
CD of videography of Navrita's postmortem submitted to Delhi Police
रामपुर। गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई किसान नवरीत सिंह की मौत के मामले में रामपुर पुलिस ने दिल्ली पुलिस को उसके पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी की सीडी और अन्य कागजात उपलब्ध करा दिए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पंचनामा की कॉपी पहले ही दिल्ली पुलिस को उपलब्ध करा दी गई थी। इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस को नवरीत की एक्स-रे व पोस्टमार्टम रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

रामपुर जनपद के बिलासपुर तहसील के डिबडिबा गांव निवासी नवरीत सिंह की मौत के बाद उनका पोस्टमार्टम यहां की जिला अस्पताल में कराया गया था। नवरीत सिंह के दादा हरदीप सिंह ने इस मामले को दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है। याचिका की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यूपी पुलिस को आदेश दिया था कि नवरीत सिंह के शव का मूल एक्स-रे, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी की सीडी और पोस्टमार्टम की कॉपी दिल्ली पुलिस को उपलब्ध करा दिए जाएं। कोर्ट के आदेश के बाद रामपुर पुलिस ने नवरीत सिंह के शव के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी की सीडी, एक्स-रे और अन्य कागजात दिल्ली पुलिस को सौंप दिए हैं। एसपी शगुन गौतम ने बताया कि नवरीत सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पंचनामे की कॉपी पहले ही दिल्ली पुलिस सौंप दी गई थी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी की सीडी और एक्स-रे भी दिल्ली पुलिस को सौंप दी गई है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की विवेचना दिल्ली पुलिस कर रही है, क्योंकि घटना स्थल दिल्ली है। रामपुर में तो सिर्फ नवरीत का पोस्टमार्टम हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एक्स-रे, सीडी सहित अन्य कागजात दिल्ली पुलिस को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed