फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   cbse news

सीबीएसई युवा पीढ़ी को बताएगी संविधान का महत्व

Sat, 28 Nov 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sat, 28 Nov 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
आने वाले कल के निर्माता आज के युवा हैं। इसी बात को आधार मानते हुए सीबीएसई युवा पीढ़ी को देश के संविधान और उसके महत्व के प्रति जागरूक करेगी। कक्षा एक से 12 तक तीन वर्गों में आनलाइन निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। शनिवार 28 नवंबर से एंट्री शुरू कर दी गई हैं, जोकि 30 नवंबर तक चलेगी।
विज्ञापन



तीनों वर्गों में निबंध की शब्द सीमा और विषय अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। आनलाइन एंट्री सीबीएसई एकेडिमक वेबसाइट या मोबाइल एप दोनों पर अपलोड की जा सकती हैं। हर वर्ग में 12-12 सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार और प्रमाण-पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन



सीबीएसई स्कूलों के छात्र-छात्राएं अब देश के संविधान को लेकर भी जागरूक होंगे। उन्हें संविधान के महत्व और उसकी जानकारी से रूबरू कराया जाएगा। सीबीएसई भी अपने स्कूलों के छात्र-छात्राओं को हर क्षेत्र में पारंगत करने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब सीबीएसई स्कूलों में छात्र-छात्राओं को संविधान और उसके महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके लिए सीबीएसई की ओर से तीन दिवसीय आनलाइन निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। सीबीएसई की ओर से डीटी सुदर्शन राव ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को सर्कुलर जारी किया है।


प्रतियोगिता के प्रत्येक वर्ग से 12-12 सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को 2500 रुपये और प्रमाण-पत्र पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा। आनलाइन निबंध प्रतियोगिता के लिए कक्षा एक से पांच, कक्षा छह से आठ और कक्षा नौ से बारह तक तीन वर्ग निर्धारित किए गए हैं।



इसमें कक्षा एक से पांच तक के छात्र-छात्राओं को 250 शब्द, कक्षा 6 से 8 तक छात्र-छात्राओं को 500 शब्द और कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को 750 शब्दों में निबंध लिखना होगा। हर वर्ग के लिए तीन-तीन विषय भी निर्धारित किए गए हैं। आनलाइन निबंध सब्मिशन के लिए सीबीएसई के छात्र-छात्राएं cbseacademic.in वेबसाइट पर लिंक प्राप्त कर एंट्री कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed