{"_id":"c86cae4d3d9a8541bbc8909bbcbd728b","slug":"cbse-examination-start-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएमए और केवी समेत पांच केंद्रों पर सीबीएसई परीक्षा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएमए और केवी समेत पांच केंद्रों पर सीबीएसई परीक्षा शुरू
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई 12वीं और 10वीं की परीक्षा भी मंगलवार से शुरू हो गई। पहले दिन पांच स्कूलों में 21 सौ परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षार्थियों की चेकिंग भी कराई गई। शहर के दयावती मोदी अकादमी, सेंट मेरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, बिलासपुर के मिल्टन पब्लिक और होली चाइल्ड स्कूल में मंगलवार को सीबीएसई परीक्षाएं शुरू हो गईं।
सुबह 10.30 बजे परीक्षा शुरू हुई। पहले दिन 12वीं अंग्रेजी का प्रश्न-पत्र था। केंद्र पर आंतरिक सचल दलों ने गेट पर परीक्षार्थियों की चेकिंग की। परीक्षा की जिला समन्वयक एवं डीएमए की प्रधानाचार्या डा. सुमन तोमर ने बताया कि परीक्षा पहले दिन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। डीएमए में 586 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 17 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
केंद्रीय विद्यालय की प्रधानाचार्या हुस्ना बानो की देखरेख में परीक्षा हुई। बिलासपुर के मिल्टन एजूकेशनल एकेडमी औक होली चाइल्ड स्कूल में परीक्षा हुई। मिल्टन के केंद्र व्यवस्थापक विजय खुराना ने बताया कि केंद्र पर ब्रह्म्मदत्त सरस्वती विद्या मंदिर, दशमेश पब्लिक स्कूल, जीएनडी पब्लिक स्कूल के 138 बच्चों में दो परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे हैं।
विज्ञापन
होली चाइल्ड के केंद्र व्यवस्थापक डा रविंद्र आहूजा के मुताबिक, उनके केंद्र पर आरएएन बिलासपुर व भूरारानी तथा मिल्टन एजूकेशनल एकेडमी के 369 परीक्षार्थियों में एक परीक्षार्थी गैरहाजिर रहा है। नकल रोकने के लिए जिला स्तर पर उड़न दस्ते का गठन किया गया है। डीएमए की प्रधानाचार्या डा. सुमन तोमर को जिला समन्वयक बनाया गया है।
चार स्कूलों के प्रधानाचार्यों की देखरेख में दल बनाया गया है। दल सभी परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी करेगा। नकल विहीन परीक्षा कराने के प्रयास करेगा।