{"_id":"eb63f8b73c439d9e7174dd1d267c7892","slug":"cbse-examination-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच स्कूलों में होगी सीबीएसई परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच स्कूलों में होगी सीबीएसई परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Tue, 02 Feb 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की दसवीं और 12वीं की परीक्षा एक मार्च से होगी। रामपुर में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। तीन केंद्र शहर में और दो सेंटर बिलासपुर में बनाए गए हैं। केंद्रों पर पुलिस व्यवस्था को कड़ा रखा जाएगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से दसवीं और 12 वीं की परीक्षा कराने की तारीखों की घोषणा की जा चुकी है।
परिषद की ओर से परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। केंद्रों का भी निर्धारण कर दिया है। पुलिस-प्रशासन को सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की अपील की गई है। रामपुर में पांच स्कूलों को केंद्र बनाया है। इसमें दयावती मोदी अकादमी, केंद्रीय माध्यमिक विद्यालय और सेंट मेरी सीनियर सेकेंडरी को शामिल किया गया है।
बिलासपुर में होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल और मिल्टन पब्लिक स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पांच परीक्षा केंद्रों पर करीब ढाई हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। परिषद के संयुक्त सचिव ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर परीक्षा केंद्रों पर पुलिस व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए हैं।