{"_id":"6a4eb10c513d4c936f02cff5","slug":"cause-of-womans-death-unclear-viscera-preserved-rampur-news-c-282-1-rmp1027-175063-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित
Thu, 09 Jul 2026 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र स्थित हबीब नर्सिंग होम में इलाज के दौरान महिला की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। चिकित्सकों ने विसरा सुरक्षित रखवा दिया है। अब विसरा जांच रिपोर्ट के आधार पर मौत के वास्तविक कारण का पता लगाया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सोमवार देर शाम मोहल्ला तकिया मुबारक शाह खां बाजड़ो टोला निवासी सोनी (27) चार वर्ष पुराने ऑपरेशन के टांकों में हुए संक्रमण का इलाज कराने एक निजी अस्पताल पहुंची थीं। परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन लगाए जाने के कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही और इंजेक्शन के ओवरडोज से मौत होने का आरोप लगाया है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित अस्पताल का संचालन बंद कर ऑपरेशन थियेटर (ओटी) सील कर दिया था। उपचार से जुड़े अभिलेख कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। सीएमओ ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है। आरोपी अस्पताल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन
एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित रखा गया है। मामले की जांच की जा रही है।