{"_id":"583896114f1c1bcc6713b5b4","slug":"caughtfire-in-van","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर वैन में लगी आग, चालक जिंदा जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर वैन में लगी आग, चालक जिंदा जला
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sat, 26 Nov 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
झुलसे लोगों का जिला अस्पताल में उपचार करते चिकित्सक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर दौड़ती मारुति वैन आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। इसके बाद वैन में आग गई। इस बीच हाईवे किनारे दौड़कर आए लोगों ने वैन में बैठे तीन लोगों को झुलसी अवस्था में बाहर निकाल लिया, जबकि क्षतिग्रस्त हुई वैन में फंसे चालक को आग ज्यादा धधकने के कारण नहीं बचाया जा सका, चालक की वैन में ही जिंदा जलकर मौत हो गई।
झुलसे तीन लोगों में दो बरेली के एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय से जुड़े कर्मचारी हैं, जबकि एक अमरोहा जेएस हिंदू कालेज के रिटायर प्रोफेसर हैं।
यह हादसा शनिवार को शाम करीब पांच बजे नेशनल हाईवे पर शहजादनगर थाना क्षेत्र में हुआ। बरेली की दिशा की ओर से तेज रफ्तार आ रही मारुति वैन आगे जा रहे ट्रक से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
टक्कर लगते ही मारुति वैन में आग लग गई। आग लगने से लोग मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने शीशे तोड़कर उसमें बैठे तीन लोगों को झुलसी अवस्था में बाहर निकाल लिया, लेकिन क्षतिग्रस्त वैन में फंसने के कारण चालक को बाहर निकाला जाता कि इससे पहले ही आग काफी धधकने से चालक की वैन के भीतर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। मारुति वैन में बरेली के थाना किला निवासी मनोज कुमार जो कि एमजेपी रूहलेखंड विश्वविद्यालय में वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात हैं और यहीं के रहने वाले विपिन कुमार जो कुछ समय पहले विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त हुए हैं।
विज्ञापन
तीसरे साथी अमरोहा के जेएस हिंदू पीजी कालेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डा. जीएस वार्ष्णेय बरेली से बैठे थे। तीनों लोगों को एक समारोह में शामिल होने के लिए मुरादाबाद जाना था। झुलसे तीनों लोगों को तत्काल वहां पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से तीनों को रेफर कर दिया गया है। मारुति वैन कहां की है और चालक कौन है कोई शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि जली मारूति वैन में एलपीजी किट लगे होने के कारण हादसा हुआ। शहजादनगर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि चलती मारूति वैन में अचानक आग लगने से तीन लोग झुलस गए। तीनों को उपचार के लिए जिला अस्प्ताल में भर्ती कराया गया। जबकि चालक की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त कराने की