फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   caught fire in sbi branch

एसबीआई मेन ब्रांच में आग, एटीएम समेत मशीनें जलीं

Sun, 19 Mar 2017 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sun, 19 Mar 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा राजद्वारा पर शार्ट सर्किट से लगी आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। स्टेट बैंक शाखा से सटे एटीएम केबिन में आग लगने से पहले एटीएम जला, फिर उसी केबिन में लगी पासबुक प्रिंट मशीन और चेक जमा करने की मशीन ने भी आग पकड़ ली। आग की लपटें उठने से लोग दहशत में आ गए। दमकल भी देर रात तक आग बुझाने को जुटी रहीं।

स्टेट बैंक मैन ब्रांच में शनिवार रात करीब सवा नौ बजे शार्ट सर्किट हुआ और केबिन में आग लग गई। आग से एटीएम धू-धू कर जलने लगा। इसके बाद पासबुक प्रिंट मशीन ने आग पकड़ ली। आग फैलती गई, चेक जमा करने वाली मशीन और फिर कैश जमा करने वाली मशीनों ने भी आग पकड़ ली और जलने लगी। आग के कारण आसपास अफरा तफरी मच गई। एटीम में लगी आग को बुझाने के लिए दो दमकलें मौके पर आ गईं, लेकिन आग बुझाना मुश्किल हो रहा था। बमुश्किल आग को कम किया जा सका। फिर भी चारों मशीन जल गईं। एटीएम में आग की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


आग से बैंक शाखा के भीतर भी नुकसान पहुंचने का खतरा था। आग से एटीएम केबिन का लेंटर भी भरभराकर गिर गया। आग लगने की सूचना पर बैंक के अधिकारी भी पहुंच गए हैं। शाखा प्रबंधक आलोक कुमार का कहना है कि एटीएम और अन्य मशीनें जलने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। एटीएम के अंदर कितने रुपये थे अभी पता नहीं है। फिर भी लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed