{"_id":"587a7dd64f1c1b922bbab0fa","slug":"cash-recovered-from-twotrucks","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रकों से 3 लाख 75 हजार की नगदी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रकों से 3 लाख 75 हजार की नगदी पकड़ी
अमर उजाला ब्यूरो / शाहबाद रामपुर
Updated Sun, 15 Jan 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहबाद में चेंकिग के दौरान टीम ने धान लदे दो ट्रक से तीन लाख 75 हजार रुपये की नगदी पकड़ ली। सही जवाब न दे पाने के कारण ये रुपये ट्रेजरी में जमा करा दिए गए।
उड़नदस्ता व निगरानी की संयुक्त टीम शनिवार दोपहर शाहबाद में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान उन्होंने बिहार से आ रहे एक धान व्यापारी का ट्रक रोक कर तलाशी ली, तो ट्रक ड्राइवर बलविंदर सिंह के पास से दो लाख 85 हजार रुपये की नगदी बरामद हुई।
विज्ञापन
बलविंदर ने अपने लिए हरियाणा के करनाल जिला क्षेत्र के भंजन ताल निवासी बताया। इस दौरान केमरी निवासी धान व्यापारी शफी अहमद भी ट्रक लेकर मौके पर आ पहुंचा। निगरानी टीम के प्रभारी सत्यपाल सिंह व ज्ञानेंद्र चौहान ने उसे रोक कर इस ट्रक की भी तलाशी ली, तो शफी अहमद के पास से 90 हजार की नगदी बरामद हुई। टीम के पूछताछ करने पर दोनों लोग संतोष जनक जवाब नहीं दे सके। तब उन्होंने एसडीएम को मामले की जानकारी दी। उपजिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर दोनों की नगदी जब्त कर रामपुर ट्रेजरी में जमा करा दी।
विज्ञापन