फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   cases of corona reduced in 40 days

40 दिन में तेजी से दी कोरोना को मात, सर्वाधिक सक्रियों की तुलना में 96 फीसदी से भी अधिक सक्रिय मामलों में कमी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
cases of corona reduced in 40 days
रामपुर। जिले में लोगों ने मई माह से लेकर अब तक कोरोना संक्रमण को तेजी से मात दी है। जिले में सर्वाधिक सक्रिय मामले चार मई को 1877 थे, जबकि 40 दिन बाद 13 मई को यह आंकड़ा 65 रह गया। जो कि सर्वाधिक सक्रिय मामलों की तुलना में 96.54 फीसदी कम है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में अप्रैल और मई माह की शुरुआत तक तेजी से संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ा। हालात यह थे कि एक-एक दिन में सैकड़ों नए संक्रमित सामने आ रहे थे। जिले में एक मई और सात मई को एक ही दिन में 420 नए मामले सामने आए। जिले में चार मई को 1877 सर्वाधिक सक्रिय मामले थे। मई माह के दूसरे सप्ताह से सक्रिय मामलों में लगातार कमी होनी शुरू हो गई। इसके बाद जिले में एक माह के अंतर में चार जून को सक्रिय मामले 164 रह गए। इसके बाद से भी जिले में सक्रिय मामलों की संख्या लगातार कम होती रही क्योंकि जिले में नए संक्रमितों का आंकड़ा कम होता गया और रिकवर होने वाले संक्रमितों की संख्या बढ़ती गई। 13 जून को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई सूचना में जिले में सक्रिय मामलों की संख्या महज 65 रह गई। जो कि सर्वाधिक सक्रिय मामले से 96.54 फीसद कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed