फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Case registered against five for being involved in conversion in Rampur

रामपुर: धर्म परिवर्तन कराकर विधवा महिला से किया निकाह, बच्चों का किया खतना, पांच के खिलाफ रिपोर्ट

Mon, 14 Jun 2021 03:07 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 14 Jun 2021 03:07 AM IST
सार

पति की मौत के बाद बेसहारा हरजिंदर को आसरा देने की बात कहकर उसका दोस्त अपने गांव ले गया। वहां उसने हरजिंदर और उसके बेटों का धर्म परिवर्तन कराकर नाम बदलवा दिया और बच्चों का खतना करवा दिया।
 

विज्ञापन
Case registered against five for being involved in conversion in Rampur
गिरफ्त में आरोपी... - फोटो : ani

विस्तार

विधवा महिला का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करने और उसके दो बच्चों का खतना करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं खतना किए जाने के बाद महिला के दोनों बच्चों की हालत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए सीएचसी लाया गया।

विज्ञापन


उत्तराखंड के बाजपुर निवासी हरकेश ट्रक चालक था। जसपुर में एक सड़क दुर्घटना में 8 मई को उसकी मौत हो गई थी। हरकेश की मौत के बाद उसकी पत्नी हरजिंदर कौर अपने दो बेटों राहुल (12) और सुमित (10) के साथ कालाढूंगी जाकर रहने लगी। हरकेश की दोस्ती शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के बैरुआ गांव निवासी महफूज से थी। 
विज्ञापन


महफूज भी ट्रक चालक है। हरकेश की मौत के बाद महफूज ने सहारा देने के लिए उसकी पत्नी हरजिंदर कौर व उसके बेटे राहुल (12) और सुमित (10) को अपने साथ गांव ले आया। आरोप है कि पांच दिन पूर्व आरोपी महफूज ने विधवा हरजिंदर कौर का नाम बदलकर गुलिस्ता रख दिया, और बेटों का भी नाम बदलकर धर्म परिवर्तन करा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि धर्म परिवर्तन कराने के बाद, आरोपी ने महिला के साथ निकाह कर लिया। इसके बाद महफूज ने महिला से कहा कि यदि उसे और उसके बच्चों को उसके घर में रहना है तो उसे अपने बेटों का खतना भी कराना होगा। जिसके बाद उपरोक्त दोनों बच्चों का मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार खतना भी कराया। 

मामले की जानकारी कुछ हिन्दू संगठनों को लगी तो उन्होंने पूरा मामला पुलिस अधिकारियों को बता दिया। मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शनिवार देर रात को गांव में से महिला और दो बच्चों को अपने कब्जे में ले लिया था। जबकि आरोपी फरार हो गए थे। 

खतना के बाद दोनों बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिस ने शाहबाद अस्पताल में उन्हें भर्ती करा दिया। जबकि महिला अभी पुलिस अभिरक्षा में ही है। सैफनी चौकी प्रभारी प्रवीण कटियार ने आरोपी महफूज, पिता अंजार, मां मुमताज व एक इमाम सहित पांच लोगों के खिलाफ धर्म परिवर्तन के आरोप में आईपीसी की धारा 3, 5( 1 ) और 324 में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।


सीओ मिलक श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि धर्म परिवर्तन कर शादी करने का मामला संज्ञान में आया है। जिसमें पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed