{"_id":"6aac2b5724703d7b4d055f50","slug":"case-registered-against-an-unknown-person-for-threatening-mahamandaleshwar-rampur-news-c-282-1-rmp1023-180351-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: महामंडलेश्वर को धमकी देने के मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: महामंडलेश्वर को धमकी देने के मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट
Thu, 17 Sep 2026 11:33 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। पिछले दिनों छठी महोत्सव में हिस्सा लेने रामपुर पहुंचे वृंदावन स्थित चित्रगुप्त पीठ के महामंडलेश्वर श्री 1008 सच्चिदानंद महाराज को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी मिलने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महामंडलेश्वर के विरोध के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।
चित्रगुप्त पीठ वृंदावन के महामंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज पिछले दिनों रजा टेक्सटाइल्स कॉलोनी में चल रहे छठी महोत्सव में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर पाकिस्तानी नंबर से कॉल आने और धमकी देने का आरोप है।
कॉल करने वाले ने दो ऑडियो भी भेजे थे। धमकी भरी कॉल आने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने धमकी वाले मोबाइल नंबर और ऑडियो की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी थी कि नंबर वास्तव में पाकिस्तान का है या किसी अन्य स्थान से तकनीकी माध्यम के जरिये इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
सप्ताह भर बाद भी रिपोर्ट दर्ज न होने पर महामंडलेश्वर बृहस्पतिवार शाम फिर रामपुर पहुंचे। उन्होंने समर्थकों के साथ रिपोर्ट दर्ज न करने का विरोध करते हुए श्रीराम चौक पर धरना दिया। सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के रिपोर्ट दर्ज करने के भरोसे के बाद देर शाम अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
एफआईआर के अनुसार, संत ने नौ सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर परिसर में बने कथित अवैध ढांचे को हटाने के लिए कारसेवा के आयोजन की घोषणा की थी। इसके बाद शाम करीब 5:55 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सऐप कॉल आई। आरोप है कि कॉल करने वाले ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। कुछ देर बाद उसी नंबर से दोबारा कॉल और धमकी मिलने की बात तहरीर में कही गई है।
महामंडलेश्वर ने कॉल और ऑडियो संदेश पुलिस अधिकारियों को उपलब्ध कराते हुए कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।