{"_id":"685da899a3318206be051cf6","slug":"case-of-six-lakh-extortion-and-assault-on-wife-and-5-in-laws-rampur-news-c-282-1-smbd1029-148313-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पत्नी समेत 5 ससुरालियों पर छह लाख वसूली और मारपीट का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पत्नी समेत 5 ससुरालियों पर छह लाख वसूली और मारपीट का केस
Fri, 27 Jun 2025 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
मिलकखानम। थाना क्षेत्र के कुम्हरिया कलां गांव निवासी मुजफ्फर अली ने पत्नी तबस्सुम और उसके परिजनों पर षड्यंत्रपूर्वक झूठे मुकदमे दर्ज कराने, छह लाख रुपये वसूलने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।
पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पीड़ित मुजफ्फर अली के अनुसार, उसकी शादी क्षेत्र के माहूनागर गांव निवासी तबस्सुम से 20 नवंबर 2020 को हुई थी। कुछ समय बाद वैचारिक मतभेद के चलते तबस्सुम व उसके परिजनों ने साजिश रचकर मुजफ्फर और उसके परिजनों पर 498ए और धारा 376 जैसे गंभीर धाराओं में झूठे मुकदमे दर्ज करवा दिए। पीड़ित का आरोप है कि अभियुक्तों ने दबाव बनाकर तीन लाख रुपये थाने में पुलिस की मौजूदगी में वसूले, जिसका वीडियो सबूत भी पीड़ित के पास सुरक्षित है। उसका कहना है कि बाद में और तीन लाख रुपये की मांग की गई।
रुपये न देने पर 26 मई 2025 को आरोपियों ने पीड़ित के घर में घुसकर गाली-गलौज व मारपीट की और हत्या की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि घटना की शिकायत थाना मिलकखानम और पुलिस अधीक्षक रामपुर से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। न्यायालय ने सुनवाई के बाद पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश कर दिया। पुलिस ने तबस्सुम, शाहाना, वाहिद हुसैन, मुराद अली और मुनव्वर अली निवासीगण माहूनागर के खिलाफ समुचित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।