{"_id":"607730478ebc3e8ccb02056e","slug":"case-filed-for-violation-of-code-of-conduct-and-kovid-19-guideline-rampur-news-mbd386350382","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता व कोविड-19 गाइडलाइन के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता व कोविड-19 गाइडलाइन के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
रामपुर। अजीमनगर थाने में जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी और समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता और कोविड-19 गाइडलाइन उल्लंघन के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ये कार्रवाई त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रचार-प्रसार की अवधि समाप्त होने के बाद भी चुनावी सभा करने और जलपान कराने के मामले में हुई है। इसके साथ ही थाने में एक ग्राम प्रधान पद प्रत्याशी के खिलाफ भी इन्हीं आरोपों में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी गफ्फार हुसैन और उनके 60-70 समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता और कोविड-19 गाइडलाइन के उल्लंघन के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार गफ्फार हुसैन द्वारा चुनाव प्रचार-प्रसार की अवधि समाप्त होने के बाद भी ग्राम नगलिया आकिल में चुनावी सभा कर मतदाताओं को लुभाने एवं अपने पक्ष में वोट देने हेतु जलपान की व्यवस्था करने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी गफ्फार हुसैन अपने करीब 60-70 समर्थकों के साथ अपने घर के आगे सड़क/घेर में चुनावी सभा कर प्रचार प्रसार कर रहा था। पुलिस को देखकर सभी इधर-उधर भाग गए। इसके साथ ही ग्राम नगलिया आकिल में ही प्रधान पद प्रत्याशी हाजी माजिद और उसका साला हनीफ अपने घर के सामने सडक/द्वार पर अपने करीब 40-50 समर्थक के साथ चुनावी सभा कर प्रचार प्रसार तथा नारेबाजी कर रहे थे। साथ ही जलपान की व्यवस्था चल रही थी। इनके द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन एवं कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया। जिस पर अजीमनगर थाने में जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी और उनके समर्थक और ग्राम प्रधान पद प्रत्याशी व समर्थक पर आचार संहिता उल्लंघन व कोविड-19 गाइडलाइन का पालन न करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।