फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Case filed against Imam for kidnapping a teenager

Rampur News: इमाम पर किशोरी को ले जाने का मामला दर्ज

Fri, 21 Mar 2025 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 21 Mar 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Case filed against Imam for kidnapping a teenager
शाहबाद। ढकिया चौकी क्षेत्र के एक गांव की मस्जिद में पिछले डेढ़ साल से इमामत करने वाले इमाम पर बहला-फुसलहाकर किशोरी को भगा ले जाने का आरोप है। पीड़िता के दादा ने इमाम और उसके चाचा व बहनोई समेत तीन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपी इमाम व अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है। साथ ही पुलिस ने इमाम की लोकेशन जानने के लिए उसके मोबाइल को भी सर्विलांस पर लगाया है।
विज्ञापन

ढकिया चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के दादा का आरोप है कि इनके गांव की मस्जिद में एक युवक पिछले डेढ़ साल से इमामत कर रहा था। आरोप है कि 15 मार्च की रात करीब 11 बजे उनकी नाबालिग पोती घर में अकेली थी।
विज्ञापन

मस्जिद का इमाम अब्दुल हफीज उनकी पोती को बहला-फुसलाकर कहीं लेकर चला गया। आरोपी मुरादाबाद के थाना बिलारी क्षेत्र के पीतपुर सौदा गांव का निवासी है। किशोरी के दादा का आरोप है कि आरोपी इमाम घर में रखे पांच लाख रुपये नकद, सात तोले सोना भी ले गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के दादा ने पुलिस को बताया कि उनके घर में ईद के तुरंत बाद दो शादियां होने वाली हैं। जिसकी तैयारी में रुपये जमा किए गए थे और जेवरात की खरीदारी की गई थी।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने इमाम अब्दुल हफीज, इमाम के चाचा हाशम, इमाम के बहनोई अमरोहा निवासी अजहर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जुटी हुई है।



मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा। -हर्षिता सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed