फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Youth on a motorcycle dies after being hit by a canter truck two days before his wedding

Rampur News: शादी से दो दिन पहले कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 29 Oct 2026 11:58 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 29 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Youth on a motorcycle dies after being hit by a canter truck two days before his wedding
रामपुर। शादी से महज दो दिन पहले मसवासी में स्वार-बाजपुर मुख्य मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर गांव बिजारखाता के पास तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक मोहम्मद आलम की मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर मानपुर तिराहे पर खड़ा करा दिया है। जानकारी के अनुसार, पड़ोसी गांव गांगन नगली निवासी अमीर अहमद उर्फ छोटे का बेटा मोहम्मद आलम (25) किसी काम से बाइक लेकर बिजारखाता आया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर काम निपटाने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान स्वार-बाजपुर मुख्य मार्ग पर बिजारखाता गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद युवक कैंटर की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जवान बेटे की अचानक मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलने पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और कैंटर को कब्जे में लेकर मानपुर तिराहे पर खड़ा करा दिया। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed