फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Case filed against car driver and gas seller

Rampur News: कार चालक और गैस विक्रेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Case filed against car driver and gas seller
रामपुर। कार में गैस रीफिलिंग करते समय आग लगने के दौरान कार सवार सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। कार में अवैध रूप से एलपीजी गैस रीफिलिंग करने के आरोप में पुलिस ने कार चालक व गैस विक्रेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।मंगलवार दोपहर नगर के रौरा कलां बाईपास स्थित कॉलोनी में गैस रीफिलिंग के दौरान हादसा हो गया था। ग्राम कृपया पांडेय निवासी कार चालक उमेश निवासी ने मोहल्ला रौरा कलां के अरविंद के घर के आगे गाड़ी लगाकर गैस रीफिलिंग कराई थी। इस दौरान अचानक गाड़ी में आग लग गई, आग इतनी भयानक थी कि कार में सवार सात लोग झुलस गए। इनमें कोतवाली क्षेत्र के क्योरार गांव निवासी रामकिशोर अपनी पत्नी पूनम, 2 वर्षीय पुत्री साक्षी, भाई सूरज, जिला उधम सिंह नगर स्थित रुद्रपुर के डिबडिबा निवासी बहन चंदा देवी, 7 वर्षीय भांजे गौरव और तीन वर्षीय भांजी पलक बुरी तरह झुलस गए। सभी कार में सवार होकर मुरादाबाद के डिलारी में ईंट भट्टे पर मजदूरी करने जा रहे थे। सभी को नगर स्थित सरकारी अस्पताल भिजवाया जहां से सभी को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। जिनका इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल से दो वर्षीय बच्ची साक्षी को हायर सेंटर रेफर किया है।
विज्ञापन

मामले में डीएम जोगिंदर सिंह ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मामले में डीएसओ के निर्देशन में परिवार के शेर सिंह निवासी क्योरार ने कोतवाली में तहरीर दी थी। जिसके बाद मिलक पुलिस ने गैस रीफिलिंग करने वाले अरविंंद व कार चालक उमेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed