{"_id":"5e62c1e98ebc3eeb3e6e0ad1","slug":"case-filed-against-azam-in-lucknow-transferred-to-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम के खिलाफ लखनऊ में दर्ज मुकदमा रामपुर स्थानांतरित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम के खिलाफ लखनऊ में दर्ज मुकदमा रामपुर स्थानांतरित
Sat, 07 Mar 2020 03:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 07 Mar 2020 03:04 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने सांसद आजम खां के खिलाफ लखनऊ के गोमती नगर थाने में जो मुकदमा दर्ज कराया था, उसकी विवेचना अब रामपुर पुलिस करेगी। लखनऊ के गोमती नगर थाने से विवेचना रामपुर के अजीम नगर थाने को भेज दी गई है। यह मुकदमा 2018 में दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
लखनऊ की गोमती नगर थाने की पुलिस ने राज्यसभा सदस्य अमर सिंह की तहरीर के आधार पर आजम खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अमर सिंह ने आरोप लगाया था कि आजम खां ने मेरे जैसे लोगों और उनके परिवारों को जान से मारने से बात कही है। साथ ही मेरी बेटियों पर तेजाब डालने की बात कही है।
विज्ञापन
इसके साथ भी उन्होंने आजम खां पर कई आरोप लगाए थे। इस मामले में गोतमी नगर थाने की पुलिस ने आजम खां के खिलाफ आईपीसी की धारा 153-ए, 153-बी, 295-ए, 500 और 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। यह मुकदमा अक्तूबर 2018 में दर्ज हुआ था। इसके बाद अब इस मुकदमे की विवेचना रामपुर भेज दी गई है।
विज्ञापन
एसपी शगुन गौतम ने बताया कि लखनऊ के गोमती नगर थाने में आजम खां के खिलाफ अमर सिंह ने जो मुकदमा दर्ज कराया था, उसकी विवेचना रामपुर भेजी गई है। अजीम नगर थाने की पुलिस इस मुकदमे की विवेचना करेगी।
एक और मुकदमे की तैयारी
सांसद आजम खां के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज कराया जा सकता है। उन पर लगभग 85 मुकदमे दर्ज हैं और वह पत्नी-बेटे समेत सीतापुर की जेल में हैं। उन पर जमीन कब्जाने, धमकी देने, पेड़ कटवाने, भैंस चोरी, बकरी चोरी, किताब चोरी सहित अन्य कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
शत्रु संपत्ति की जमीन कब्जाने के आरोप में आजम खां के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज कराया जा सकता है। इसके लिए तहसील से रिपोर्ट मंगा ली गई है। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है कि आजम खां के खिलाफ शत्रु संपत्ति के मामले में एक और मुकदमा दर्ज कराया जा सकता है। वैसे शत्रु संपत्ति की जमीन पर कब्जा करने के आरोप में आजम खां पर पहले से भी एक मुकदमा दर्ज है।