{"_id":"57f2abc74f1c1b1b3e26fddc","slug":"carseva-on-ahro-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहरो मार्ग पर तीसरे दिन भी विधायक ने की कारसेवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहरो मार्ग पर तीसरे दिन भी विधायक ने की कारसेवा
अमर उजाला ब्यूरो/ बिलासपुर रामपुर
Updated Tue, 04 Oct 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
कारसेवा कर सड़क का निर्माण करते विधायक संजय कपूर
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व विधायक संजय कपूर ने चिलचिलाती धूप में तमाम लोगों के साथ जर्जर बिलासपुर शीशगढ़ रोड पर आज तीसरे दिन भी कारसेवा से रोड का बनाने का काम जारी रखा। उन्होंने करीब चार किलोमीटर सड़क को पूरी तरह से समतल कर लिया है। शीघ्र ही समतल रोड पर डामरीकरण का काम होगा। विधायक के हौसले की सभी ने सराहना की है।
कांग्रेेस के प्रदेश सचिव व विधायक संजय कपूर तीसरे दिन तमाम क्षेत्रवासियों के साथ सोमवार की सुबह करीब दस बजे बिलासपुर- शीशगढ़ मार्ग स्थित मुबाकरपुर ग्राम के पास पहुंचे। उन्होंने तमाम क्षेत्रवासियों की मदद से सड़क के गहरे गड्ढों को पत्थर, रेत आदि से पाटना शुरु कर दिया। शाम तक चली कारसेवा के बाद उन्होंने कहा कि वह कारसेवा से सड़क बनाकर जनता पर कोई उपकार नहीं कर रहे हैं, बल्कि वह जनता के सहयोग से ही रोड को बना रहे हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर फरीद खां, शाहीन अंसारी, विनोद माहेश्वरी, सचिन टंडन सोनू, जितेंद्र मिश्रा,असलम जावेद, जाकिर अली, गुरमीत सिंह कालू, टहल सिंह, दाउद हसन, सुखराज सिंह, कौशल कुमार, चंद्रपकाश, रियाज पाशा, करीमउद्दीन, अब्दुल हसन पाशा, राजेंद्र सिंह मिंटू, नृपजीत सिंह, सुरजीत सिंह, कमरुददीन, जगतार सिंह, जनरैल सिंह, जमील अहमद, अमीर अहमद, कफील अहमद, बिट्टू औलख, छिद्दा अहमद मुख्य थे।
विज्ञापन