फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Car stolen from near the commission agent's house

Rampur News: आढ़ती के घर के पास से चोरी हो गई कार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Car stolen from near the commission agent's house
बिलासपुर। आढ़ती के घर से चोर ने कार चुरा ली। कार चुराते समय चोर सीसीटीवी में भी कैद हो गया है। आढ़ती ने चोरी की तहरीर पुलिस को सौंपी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष धन्नूमल बंसल के अनुसार मोहल्ला सिंह कालोनी निवासी उनके भांजी दामाद कृष्ण कुमार अग्रवाल आढ़त का कारोबार करते हैं और अस्पताल रोड स्थित मंडी गेट पर रहते हैं। बुधवार की रात उन्होंने अपनी काले रंग की क्रेटा कार घर के बाहर ही रोड किनारे खड़ी की थी। रात करीब 3:30 बजे सफेद रंग की क्रेटा कार सवार कुछ बदमाश उनकी कार के पास पहुंचे। एक चोर उनकी कार का शीशा काटकर गेट खोल लिया। इसके बाद कार को चुरा कर ले गए।
कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। सीसीटीवी में सफेद रंग की क्रेटा कार सवार लोगों ने घटना को अंजाम दिया है और वह कार लेकर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन


चोरी की कार उत्तराखंड जाने की आशंका
चोरों ने कार चुराने के बाद कार समेत उत्तराखंड की ओर रुख किया है। कार चुराने से पहले सफेद रंग की क्रेटा कार सवार चोरों ने डाकखाना रोड से मुख्य चौराहा, माठखेड़ा रोड, गल्ला मंडी के कई चक्कर लगाकर रैकी करना सीसीटीवी कैमरों में दिख रहा है। इसके बाद उन्होंने कार चुराने की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस टीम उत्तराखंड में संदिग्ध स्थानों पर दबिशें दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed