फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Car rammed into truck, rice mill owner dies

Rampur News: ट्रक में घुसी कार, राइस मिल मालिक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Car rammed into truck, rice mill owner dies
रामपुर। मिल पर चौकीदार को छोड़कर अपने पिता के साथ घर लौट रहे राइस मिल मालिक की कार पीछे से ट्रक में जा घुसी। हादसे में में राइस मिल के मालिक अजहरुद्दीन उर्फ जिम्मी (35) की मौके पर ही मौत हो गई। उनके पिता जलालुद्दीन को मामूली चोट आई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

केमरी के मोहल्ला मजुल्लानगर निवासी जलालुद्दीन ने बताया कि दिवाली पर मजदूरों के छुट्टी पर जाने के कारण वह अपने पुत्र अजहरउद्दीन उर्फ जिम्मी के साथ रविवार रात दो बजे ग्राम लालानगला स्थित राइस मिल पर चौकीदार को छोड़ने गए थे। लौटते समय ग्राम लालानगला और रेलवे क्रॉसिंग के बीच आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। ऐसे में कार अनियंत्रित होकर ट्रक में घुस गई। हादसे में अजहरुद्दीन की मौके पर मौत हो गई। जलालुद्दीन को मामूली चोट आई।
विज्ञापन

पास में ढाबे पर बैठे लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक ट्रक चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। केमरी थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed