फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Car rammed into a truck Rampur Swar Crime Inspector injured

Rampur: सड़क किनारे खड़े ट्रक में कार घुसी, स्वार क्राइम इंस्पेक्टर घायल, कराए गए भर्ती

Wed, 05 Oct 2022 10:56 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, स्वार (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, स्वार (रामपुर) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 05 Oct 2022 10:56 PM IST
सार

क्राइम इंस्पेक्टर मुकुट लाल मंगलवार रात लगभग साढ़े 11 बजे वह निजी कार से रामपुर स्थित आवास पर जाने के लिए निकले थे। रसूलपुर की पुलिया के निकट पहुंचते ही उनकी कार रोड साइड खड़े ट्रक में जा घुसी।

विज्ञापन
Car rammed into a truck Rampur Swar Crime Inspector injured
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रामपुर मार्ग पर तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में घुस गई, जिसमें कार सवार  स्वार कोतवाली में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक  ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची अजीमनगर पुलिस ने घायल इंस्पेक्टर को जिला अस्पताल भिजवा दिया जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसे में कार बुरी  तरह से क्षतिग्रस्त हुई है।

विज्ञापन


लगभग दो माह पहले प्रमोशन के बाद स्वार कोतवाली में मुकुट लाल को क्राइम इंस्पेक्टर के तौर पर तैनात किया गया था। वह मूल रूप से बुलंदशहर के रहने वाले हैं। फिलहाल उनका आवास रामपुर में ही है, जहां से वह सुबह कोतवाली आते हैं। बताया जाता है कि मंगलवार रात लगभग साढ़े 11 बजे वह निजी कार से रामपुर स्थित आवास पर जाने के लिए निकले थे। रसूलपुर की पुलिया के निकट पहुंचते ही उनकी कार रोड साइड खड़े ट्रक में जा घुसी।
विज्ञापन


इससे इंस्पेक्टर क्राइम घायल हो गए। उनकी कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिया के नजदीक रहने वाले लोग हादसे की जानकारी होते ही मौके पर पहुंच गए। इस दौरान चालक अपना ट्रक लेकर फरार हो चुका था। हादसे की सूचना मिलने पर नजदीक गश्त कर रही अजीमनगर थाना पुलिस आ गई। पुलिस ने लोगों की मदद से इंस्पेक्टर क्राइम को गंभीर अवस्था में बाहर निकाला ओर तत्काल ही जिला
विज्ञापन
विज्ञापन

 अस्पताल भेज दिया।

सूचना है कि वहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच चुके हैं। घायल इंस्पेक्टर की हालत खतरे के बाहर बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed