फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Car occupants died due to severe injuries on the head and other parts of the body in a car accident that overturned in the drain

नाले में पलटी कार हादसे में सिर व शरीर के अन्य अंगों पर गहरी चोट लगने से हुई कार सवारों की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Car occupants died due to severe injuries on the head and other parts of the body in a car accident that overturned in the drain
रामपुर। नैनीताल जा रही कार के नाले में गिरने से हुई कपड़ा कारोबारी समेत चारों लोगों की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो गई है। इसमें कपड़ा कारोबारी के सिर में गहरी चोट लगने जबकि अन्य तीन कार सवारों के शरीर के अन्य अंगों में गहरी चोट लगने से मौत हुई है।
विज्ञापन

दिल्ली के गांधीनगर इलाके के रहने वाले मनोज जैन (45) की दिल्ली में ही बच्चों के रेडीमेड कपड़े बनाने की फैक्टरी है। शनिवार रात वह फैक्टरी में ही काम करने वाले अपने तीन साथियों दिल्ली के भजनपुरा निवासी दीपक ठाकुर (45), दिल्ली के गोकुलपुरी निवासी राजेन्द्र (44) एवं फैजाबाद के थाना मिल्की के सागर पट्टी निवासी सोनू (46) के साथ घूमने के लिए नैनीताल जा रहे थे। कार सोनू चला रहा था।
विज्ञापन

इस बीच रविवार अलसुबह चार बजे सोनू को नींद की झपकी लग गई, जिस कारण कार का नियंत्रण बिगड़ गया और कार पहाड़ी गेट के पास हाइवे किनारे नाले में जा गिरी। हादसे में चारों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए थे। पोस्टमार्टम के बाद चारों के शव परिजनों को सौंप दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार शाम को चारों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई। इसमें चारों की मौत का कारण साफ हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक मनोज जैन के सिर में गहरी चोट आई थी, जबकि चार चोटें शरीर के अन्य भागों में आईं जो कि मौत की वजह बनीं। वहीं दीपक ठाकुर, राजेंद्र एवं सोनू के शरीर के अन्य भागों में चोट आईं थीं, जिस वजह से उनकी मौत हो गई। गंज इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। इसमें चारों को गहरी चोटें लगने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed