फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Car lost control and hit a tree, five people including three brothers injured

Rampur News: कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, तीन भाई समेत पांच घायल

Sun, 29 Jun 2025 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 29 Jun 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Car lost control and hit a tree, five people including three brothers injured
टांडा (रामपुर)। गांव ढक्का नागलिया के पास शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार मोहल्ला बरगद निवासी पांच घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर है। पांचों रामपुर में होटल पर खाना खाकर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मोहल्ला बरगद निवासी कारी अलतमिश अपने भाई कारी रविश गुल, मोहम्मद तल्हा और दो दोस्तों के साथ रामपुर खाना खाने गए थे। लौटते समय जैसे ही उनकी कार ग्राम ढक्का नागलिया के पास सड़क में बने गड्ढे की वजह से अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन




हादसे के बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कारी अलतमिश और कारी रविश गुल की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। अन्य तीन युवकों को भी चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है। हादसे की खबर से मोहल्ले और परिजनों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने सड़क पर मौजूद खतरनाक गड्ढों को हादसे की वजह बताते हुए प्रशासन से तत्काल मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed