{"_id":"6a19f879c4887492900f065c","slug":"car-hits-bike-rider-husband-and-wife-injured-rampur-news-c-282-1-rmp1001-172118-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर , पति-पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर , पति-पत्नी घायल
विज्ञापन
सैफनी। शाहबाद बिलारी रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बिलारी थाना क्षेत्र के सहसपुर गांव निवासी जुनैद अपनी पत्नी जेबा के साथ बाइक से बरेली के आंवला स्थित ससुराल जा रहे थे। सैफनी स्थित हीरो बाइक एजेंसी के पास पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दंपती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी शाहबाद भेजा गया। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।