फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Car collided with tractor-trolley, Tajikistan woman died

Rampur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली में घुसी कार, तजाकिस्तान की महिला की मौत

Sun, 11 May 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 11 May 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Car collided with tractor-trolley, Tajikistan woman died
बिलासपुर (रामपुर)। तजाकिस्तान निवासी एक दंपती शनिवार सुबह घूमने के लिए कार से नैनीताल जा रहा था। नैनीताल हाईवे पर रास्ते में खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में उनकी कार घुस गई। इसमें पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों घायलों को एंबुलेंस से बिलासपुर सीएचसी लाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के दौरान ही घायल महिला गुलनोजा (30) की मौत हो गई। इनके घायल पति बाेबो उमर जॉनी को अधिक चोट नहीं आई है। पुलिस ने घटना के संबंध में उच्चाधिकारियों के माध्यम से तजाकिस्तान के दूतावास को भी अवगत कराया है।
विज्ञापन

तजाकिस्तान निवासी बाेबो उमर जॉनी हरियाणा प्रदेश के गुड़गांव स्थित स्पे मेडिकल कंपनी में अनुवादक के पद पर कार्य करते हैं। वह गुड़गांव में छह साल से वर्क परमिट वीजा के आधार पर आकर कार्य कर रहे थे। बोबो शनिवार की सुबह 7:20 बजे कार से नैनीताल घूमने जा रहे थे। वह स्वयं कार चला रहे थे और उनकी पत्नी गुलनोजा उनके बराबर सीट पर बैठीं थीं।
विज्ञापन

बोबो उमर के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र में नैनीताल हाईवे बाईपास पर गांव कुआं खेड़ा क्षेत्र में ढाबे के पास हाईवे किनारे गेहूं भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली खड़ी थी, जो हादसे का कारण बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बोबो को नींद की झपकी आई और अनियंत्रित कार ट्रैक्टर-ट्राॅली में पीछे से जा घुसी थी। हादसे में दंपती गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोग एकत्र हो गए। लोगों ने घायल दंपती को कार से बाहर निकाला। सूचना पर कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह भी मौके पर पहुंच गए और एंबुलेंस के जरिये घायल दंपती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने गुलनोजा को मृत घोषित कर दिया। घायल बाेबो उमर जॉनी का उपचार किया गया।
सीओ रविंद्र प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंच गए। घटना के संबंध में गुड़गांव की मेडिकल कंपनी व तजाकिस्तान के दूतावास को भी अवगत कराया गया। फोरेंसिक टीम और खुफिया विभाग के अधिकारी भी मौके पर आ गए थे। विदेशी महिला की मौत के मामले में उन्होंने भी बारीकी से जांच की है।
कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में कर लिया गया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

चार माह पहले ही बोबो की गुलनोजा से हुई थी शादी
घायल बाेबो उमर जॉनी ने बताया कि वह गुड़गांव में वर्क परमिट पर रहकर जाॅब कर रहे हैं। उन्होंने चार माह पहले ही गुलनोजा से तजाकिस्तान में शादी की थी। उनकी पहली पत्नी स्येरा से तलाक हो चुका है। गुलनोजा उनकी दूसरी पत्नी थीं। गुलनाेजा उनके पास चार दिन पहले ही तजाकिस्तान से टूरिस्ट वीजा पर आई थीं। वह तीन दिन की छुट्टी मनाने के लिए नैनीताल जा रहे थे।

रास्ते में दो घंटे सोकर किया था आराम
घायल बाेबो उमर जॉनी ने बताया कि वह गुड़गांव से शुक्रवार की रात करीब 12 बजे अपनी निजी कार से चले थे। वह कार स्वयं चला रहे थे। इसलिए रास्ते में वह करीब दो घंटे एक स्थान पर रुककर सोए भी थे। इसके बाद उन्होंने नैनीताल के लिए सफर शुरू किया था।

बोबो की मदद को दौड़े उनके सहकर्मी
शनिवार सुबह नैनीताल हाईवे बाईपास पर बोबो उमर जॉनी की कार दुर्घटनाग्रस्त होने व पत्नी की मौत की सूचना पुलिस ने उनकी कंपनी को दी। कंपनी के अधिकारियों ने हल्द्वानी स्थित एक कंपनी के कुछ कर्मियों को मदद के लिए भेजा। हल्द्वानी से आए कुछ लोगों ने उमर को ढांढस बंधाया। इसके बाद गुड़गांव से पहुंचे कंपनी के अधिकारियों ने भी घायल को धैर्य बंधाया।


बोबो बोले, तजाकिस्तान ले जाएंगे गुलनोजा का शव
घायल बोबो उमर जॉनी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद वह अपनी पत्नी का शव तजाकिस्तान स्थित अपने पैतृक घर ले जाएंगे। इसके परिजनों की मौजूदगी में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। फिलहाल, वह कागजी कार्रवाई पूरी करने में अधिकारियों से मदद मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed