फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   car accident nerwa shih kayar nalah three injured

पानी के टैंक की दीवार से अटकी कार, तीन लोग घायल

Fri, 30 Apr 2021 08:01 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 08:01 PM IST
विज्ञापन
car accident nerwa shih kayar nalah three injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नेरवा ( रोहडू़)। नेरवा के शिह क्यार में अन्योड़ नाले के नजदीक शुक्रवार सुबह एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोग घायल हो गए हैं। गनीमत रही कि कार पानी के टैंक की दीवार में अटक गई है। इस वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया। घायलों की पहचान दिनेश चौहान, पुत्र किरपा राम, आयु 41 वर्ष, कमलेश पत्नी दिनेश चौहान, आयु 38 वर्ष और अक्षय पुत्र श्याम सिंह, के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार बिजमल पंचायत के पूर्व प्रधान और कांग्रेस नेता दिनेश चौहान निजी कार से बिजमल स्थित अपने घर से पत्नी कमलेश और एक अन्य युवक अक्षय के साथ नेरवा की तरफ आ रहे थे। इस दौरान जब वह अन्योड़ नाले का समीप पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट नीचे पानी से भरे टैंक की दीवारों के ऊपर अटक गई। गनीमत रही कि न तो कार पानी के टैंक में गिरी और न ही टैंक से बाहर निकले लोहे के सरियों ने गाड़ी में सवार लोगों को कोई नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन

टैंक की दीवार से निकले सरिये गाड़ी के दरवाजे को चीरते हुए अंदर निकल गए थे। तहसीलदार नेरवा अरुण कुमार ने अस्पताल का दौरा कर घायलों का कुशलक्षेम पूछा और उन्हें पांच पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की। नेरवा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महा सचिव रजनीश किमटा ,चौपाल के पूर्व विधायक डॉ. सुभाष मंगलेट और चौपाल के विधायक बलबीर सिंह वर्मा ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed