{"_id":"666e19add6d79d1c88080947","slug":"campaign-will-run-against-illegal-hoardings-dm-rampur-news-c-282-1-rmp1004-123805-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध होर्डिंग के खिलाफ चलेगा अभियान : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध होर्डिंग के खिलाफ चलेगा अभियान : डीएम
विज्ञापन
रामपुर। जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने नगर निकायों में अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा डिवाइडर के बीच होर्डिंग्स न लगवाने के लिए सभी अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया।कलक्ट्रेट सभागार में निकायों के अफसरों के साथ बैठक करते हुए उन्होंने कहा कि जो होर्डिंग्स लगवाए जाएंगे, वह नियमानुसार टेंडर प्रक्रिया अपनाने के बाद ही लगेंगे। नगर निकाय की सीमा जहां से प्रारंभ होती है उन स्थानों पर सौंदर्यीकरण एवं वृक्षारोपण का कार्य कराएं। सभी अधिशासी अधिकारी को अपनी-अपनी नगर निकाय में पार्क विकसित किए जाने के लिए भी जिलाधिकारी ने प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
आगामी त्योहारों जैसे गंगा दशहरा, ईद-उल अजहा इत्यादि के दृष्टिगत जनपद की सभी नगर निकायों में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा पेयजल व्यवस्था निर्बाध रूप से सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कुर्बानी स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में मोहल्ला निगरानी समिति, जनप्रतिनिधि स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के माध्यम से आम जन मानस को साफ-सफाई हेतु जागरूक किया जाए।
डीएम ने ईओ से कहा कि कुर्बानी के बाद अवशेषों को बंद वाहनों द्वारा ले जाकर पूर्व से चिह्नित स्थल पर बने गड्ढे आदि में नियमानुसार निस्तारण कर चूना, मैलिथियान आदि कीटनाशक दवाओं के साथ नष्ट किया जाए। नगर निकायों में विशेष अभियान चलाकर निराश्रित गोवंशीय पशुओं को संवदेनशीलता से पकड़कर गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित करेंगे। प्रतिबंधित प्लास्टिक, कैरी बैग तथा प्लास्टिक या थर्मोंकोल से निर्मित एक बार उपयोग के पश्चात निस्तारण योग्य कप, गिलास, प्लेट इत्यादि उत्पादों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।