फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Calligraphy: Asia's largest Raza Library is located in Rampur

सुलेख : रामपुर में स्थापित है एशिया की सबसे बड़ी रजा लाइब्रेरी

Wed, 10 Dec 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 10 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Calligraphy: Asia's largest Raza Library is located in Rampur
रामपुर। यूं तो रामपुर साझी विरासत के शहर के नाम से जाना जाता है। यहां तमाम ऐसी चीजें हैं जो अपनी ऐतिहासिकता के लिए जानी जाती हैं। रजा लाइब्रेरी भी उनमें से एक है। इसकी पांडुलिपियां ऐतिहासिकता को समेटे हुए हैं। इसका संग्रह आज भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। देशभर से लोग यहां के संग्रह का अवलोकन करने के लिए आते हैं। यह लाइब्रेरी 250 साल का इतिहास समेटे हुए है।
विज्ञापन

रामपुर की रजा लाइब्रेरी ज्ञान का खजाना है। 250 साल पुरानी रामपुर रजा लाइब्रेरी में करीब 60 हजार से ज्यादा पांडुलिपियां संग्रहित हैं। इसके अलावा लघु चित्रों का भी संग्रह है। लाइब्रेरी में जहां भगवान श्री राम से जुड़े संग्रहों का खजाना है, वहीं दूसरी ओर भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े संग्रहों का भी खजाना मौजूद है। लाइब्रेरी में इस वक्त 226 साल पुरानी हस्तलिखित श्रीमद्भागवत कथा भी मौजूद है। रजा लाइब्रेरी से जुड़े अफसर बताते है कि 1798 में केशोराम ब्राह्मण के हाथ से अनुवादित श्रीमद्भागवत गीता का संग्रह आज भी लाइब्रेरी में संग्रहित है। इस संग्रह को पिछले ढाई सौ साल से संग्रहित किया गया है। इसके अलावा यहां भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से जुडे़ लघु चित्रों के साथ ही उनकी युवावस्था से जुड़े लघु चित्रों का संग्रह भी मौजूद है। इसके अलावा भगवान श्री कृष्ण से जुड़ीं पांडुलिपियां भी रजा लाइब्रेरी की शान बनी हुई हैं। श्रीमद्भागवत गीता और लघु चित्र लोगों के लिए आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं। लाइब्रेरी के किताबी खजाने में 17 हजार पांडुलिपियां और 60 हजार किताबें हैं। इनमें हजरत अली के हाथ से हिरन की खाल पर लिखी कुरआन है तो सुमेर चंद की फारसी में सोने के पानी से लिखी रामायण। इन दुर्लभ पांडुलिपियों को देखने और शोध कार्य के लिए दुनिया भर से लोग यहां आते हैं। इसे एशिया की सबसे बड़ी लाइब्रेरी का दर्जा हासिल है। लाइब्रेरी इस वक्त अपना 250वां स्थापना दिवस मना रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed